फिरोजाबाद, जनवरी 20 -- नगर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अंतर्गत दो युवकों ने विषाक्त खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। संबंधित परिजन दोनों को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना दक्षिण के मोहल्ला फुलवारी निवासी 17 वर्षीय लीलू पुत्र धर्मेंद्र ने गृह कलह के चलते कोई विषाक्त खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। देखते देखते वह बेहोश हो गया। उसकी हालत देख परिजन घबरा गए। परिजन उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए है। वहीं थाना रामगढ़ क्षेत्र के सेलई निवासी 25 वर्षीय शिवम पुत्र सुभाष चंद्र ने भी किसी कारणों से कोई विषाक्त खा लिया। उसके परिजन उसे बेहोशी की हालत में उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए हैं। जहां दोनों का उपचार जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.