बदायूं, अप्रैल 23 -- सिविल लाइंस थाना पुलिस ने अभियान चलाकर दो अभियुक्तों को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार समीर उर्फ गुलजार पुत्र बाबा निवासी गिहार बस्ती, मीरा सराय थाना सिविल लाइंस को एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया। वहीं सनी पुत्र धर्मेंद्र निवासी मोहल्ला मीरा सराय गिहार बस्ती थाना सिविल लाइंस को तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...