शाहजहांपुर, जून 1 -- जलालाबाद। थाना जलालाबाद पुलिस ने रात में चेकिंग अभियान के दौरान दो युवकों को अवैध तमंचों और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार शनिवार देर रात मुखबिर की सूचना पर जमदग्निनगर से ढकियाईन मंदिर रोड जाने वाले रास्ते पर पुलिया के पास दबिश दी गई। यहां से मोहल्ला सुभाषनगर कानूनगोयान निवासी रामजी गुप्ता और मोहल्ला कानूनगोयान निवासी शेखर को गिरफ्तार किया गया। रामजी के कब्जे से 12 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ, जबकि शेखर के पास से 315 बोर का तमंचा और कारतूस मिला। यह भी पढ़ें- गैंगस्टर एक्ट के दो 25-25 हजार के इनामी बदमाश गिरफ्तार पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों का आपराधिक इत...