लखनऊ, अप्रैल 14 -- लखनऊ,संवाददाता। साइबर जालसाजों ने दो युवकों के खातों से करीब 3.62 लाख रुपये पार कर दिए। जालसाज ने कहीं इंश्योरेंस कंपनी का प्रतिनिधि बनकर फंसाया तो कहीं बिना ओटीपी के रकम गायब कर दी। साइबर ठगी के यह दोनों मामले कृष्णानगर व ठाकुरगंज थानाक्षेत्र के है।कानपुर रोड के एलडीए कॉलोनी सेक्टर-जी निवासी प्रभांशु तिवारी का खाता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शांतिपुरम में है। उन्होंने बताया कि साइबर जालसाज ने बीते दो अप्रैल की देर रात उनके खाते से 3.12 लाख रुपये पार कर दिए। वहीं ठाकुरगंज के गढ़ी पीर खां निवासी राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि कुछ दिन पहले एक फोन आया। फोनकर्ता ने एजिस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का प्रतिनिधि बनकर कहा कि आपकी बीमा पॉलिसी बंद है। उसे चालू करने के लिए एक लाख रुपये जमा करने पर तीन माह के अंदर करीब तेरह लाख रुपये म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.