लखनऊ, मई 15 -- लखनऊ। साइबर जालसाजों ने दो युवकों के खातों से करीब 1.55 लाख रुपये उड़ा लिए। साइबर ठगी के दोनों मामले पारा और गोमतीनगर थानाक्षेत्र के हैं। पुलिस दोनों मामलों को दर्ज कर साइबर क्राइम सेल की मदद से जांच कर रही है। पारा के राजाजीपुरम शिवपुरी निवासी मनीष कुमार निगम का बचत खाता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में है। उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल को साइबर जालसाज ने गूगल पेमेंट एप के माध्यम से उनके खाते से तीन बार में 1,05,100 रुपये पार कर दिए। वहीं, गोमतीनगर के विवेकखंड-2 स्थित पवन कुमार पाल का खाता एक बैंक में है। उन्होंने बताया कि साइबर जालसाज ने खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। यह भी पढ़ें- गूगल पर कस्टमर केयर नंबर सर्च करना पड़ सकता है भारी, एक क्लिक और खाली हो जाएगा आपका अकाउंट! यह भी पढ़ें- बिना डॉक्यूमेंट तुरंत लोन मंजूर करने वालों की...