हाजीपुर, अप्रैल 4 -- वैशाली । संवाद सूत्र वैशाली थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। गांव के दर्जनों घरों के चूल्हे नहीं जले। दोनों युवकों की मां एवं परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिन सगे संबंधियों को इस घटना की जानकारी मिली भागे -भागे पहुंचे एवं मातमपुर्सी की। दोनों युवकों का अंतिम संस्कार सलेमपुर गंडक नदी घाट पर किया गया। समाजसेवी कुंदन राय ने बताया कि गांव में आगामी 9 अप्रैल से 10 अप्रैल तक दो दिवसीय अष्टयाम पूजा आयोजित की गई थी, जिसे स्थगित कर दिया गया। मालूम हो कि गुरुवार की अहले सुबह मुजफ्फरपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर गुरुवार की अहले सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई थी। घटना बड़कागांव मलंग स्थान के समीप हुई थी। जहां अज्ञात वाहन की ठोकर से ब...