देवरिया, मार्च 6 -- गौरीबाजार (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के गौरीबाजार क्षेत्र के एक गांव की दो मौसेरे बहनें गुरुवार सुबह घर से लापता हो गई। देर शाम तक घर वापस नही लौटने पर परिजन परेशान हो गए। काफी खोजबीन के बाद तहरीर दिया है।मिली जानकारी के मुताबिक गौरीबाजार थाना क्षेत्र के एक गांव से गुरुवार सुबह दो नाबालिग मौसेरी बहनें घर से लापता हो गई। देर शाम तक घर वापस नही लौटने पर परिवार के लोग परेशान हो गए। परिवार के लोगों ने दोनों किशोरियों को इधरउधर काफी खोजबीन किया। कहीं पता नही चलने पर तहरीर दिया है। दी गई तहरीर में एक किशोरी की मां का आरोप है होली मनाने उसके बहन की नाबालिग पुत्री भी घर आई हुई थी।उसकी व उसके बहन की नाबालिग पुत्रियां गुरुवार सुबह घर से लापता हो गई है। मां का आरोप है कि कुछ दिनों से गांव कहा एक एक व्यक्ति उनके मोबा...