हमीरपुर, अप्रैल 27 -- मुस्करा, संवाददाता। थानाक्षेत्र के हुसैना गांव के दो युवकों की बाइकों की टक्कर में हुई मौत के बाद से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दोनों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। हुसैना-इमिलिया मार्ग पर कल शनिवार की शाम 5.30 बजे के आसपास दो बाइकों की सीधी टक्कर में हुसैना गांव 25 वर्षीय निवासी जितेंद्र यादव की मौत हो गई थी। जबकि दूसरी बाइक पर सवार संजय पासवान घायल हो गया था। जितेंद्र अपने पिता का इकलौता पुत्र था। तीन बहनों की शादी हो चुकी है। छोटी बहन की शादी बीते 9 मार्च को थी, जिसमें शामिल होने के लिए जितेंद्र दिल्ली से गांव आया था। यह भी पढ़ें- हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार प्राइवेट गार्ड की मौत वह दिल्ली में रहकर किसी कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता था। शादी के बाद वह कुछ दिन गांव में ही रुक गया था और जल्द ही वापस...