शाहजहांपुर, अप्रैल 25 -- ददरौल। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के चौढेरा गांव में चोरों ने एलपीजी सिलेंडर सहित दो मोबाइल फोन चुरा लिए घटना की तहरीर थाने पर दी गई है। गांव निवासी कुलदीप शर्मा के घर में बीती रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। कुलदीप ने बताया कि पत्नी घर में सो रही थी। रात पानी पीने के लिए उठी और टाइम देखने के लिए अपना मोबाइल ढूंढा लेकिन मोबाइल गायब था। चोर एक कीपैड और एक टच वाला मोबाइल चुरा ले गए थे। घर में चोरी होने की शंका हुई और घर का सामान चेक किया। किचन में भरा हुआ एक सिलेंडर और एक खाली सिलेंडर चोर चोरी कर ले गए। यह भी पढ़ें- घर का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात चोरी घटना का प्रार्थना पत्र थाने पर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...