मुजफ्फरपुर, अप्रैल 30 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के मेहदी हसन चौक निवासी मो. जसीम अख्तर ने घर से दो मोबाइल और पांच लाख रुपये चोरी होने की एफआईआर दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया है कि 25 अप्रैल की रात घर में सोए हुए थे। रात करीब ढाई बजे चोर आया और चोरी करके फरार हो गया। ब्रह्मपुरा थानेदार विपिन रंजन ने बताया कि मेहदी हसन चौक पर लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला जा रहा है। यह भी पढ़ें- दो मोबाइल और पांच लाख नकद चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...