हजारीबाग, मार्च 9 -- कटकमसांडी। प्रतिनिधि कटकमसांडी थाना क्षेत्र के डाटो मुख्य मार्ग के बसंतपुर गांव के पास दो मोटरसाइकिल के सीधी टक्कर में तीन युवक बुरी तरह ज़ख़्मी हो गए । ज़ख़्मी तीनों युवकों को कटकमसांडी सीएचसी में प्रारंभिक इलाज के बाद उनकी चिंताजनक स्थिति को देखते हुए हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया गया । बताया जाता है कि सोमवार को शाम 6 बजे बसंतपुर गांव के पास दो मोटरसाइकिल में सीधी टक्कर हुई जिसमें घाटो तापिनी निवासी रितेश उरांव ,वही के विशाल कच्छप और कटकमसांडी बाझा के आरबिन तिर्की बुरी तरह ज़ख़्मी हो गए । घटना की सुचना मिलते ही कटकमसांडी पुलिस और समाजसेवी पप्पू पाण्डेय घटना स्थल पर पहुंच कर ‌तीनों घायलों को कटकमसांडी सीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक इलाज कर उनकी स्थिति को देखते हुए हजा...