जहानाबाद, जून 1 -- मखदुमपुर,निज संवाददाता। मखदुमपुर विशुनगंज रोड मे प्रभात नगर के निकट दो मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई, जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक मोटरसाइकिल सवार विकास कुमार जो धाराउत गांव के रहने वाले हैं, वे विशुनगंज की ओर जा रहे थे। जबकि दूसरे मोटरसाइकिल पर सत्यम कुमार और अजय कुमार सवार थे जो मखदुमपुर के रहने वाले थे। घायल अवस्था में तीनों को इलाज के लिए रेफर अस्पताल मखदुमपुर लाया गया, जहां तीनों की चिकित्सा की गई। यह भी पढ़ें- दो मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन युवक घायल यह भी पढ़ें- अपडेट दो मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन युवक घायल यह भी पढ़ें- दो बाइक आमने-सामने टकराई, तीन घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...