सोनभद्र, जनवरी 24 -- सोनभद्र, संवाददाता। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सोनारी नहर पुलिया के पास शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे ओवरटेक करने के प्रयास में दो मैजिक वाहनों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजते हुए मामले की जांच में जुट गई है। रॉबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर सोनारी नहर पुलिया के पास आमने-सामने दो मैजिक टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में सवार लोग वाहन के अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर तत्काल लोढ़ी मेडिकल कालेज भिजवाया। इलाज के दौरान 19 वर्षीय विकास पुत्र राजकुमार, निवासी ग्राम बसदेवा, थाना करमा की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.