हापुड़, दिसम्बर 13 -- उत्तराखंड के कर्णप्रयाग के चमौली में स्वास्थ्य विभाग में तैनात रहे अरुण कुमार वर्मा के दो मृत्यु प्रमाण-पत्र बनने के मामले में अब नए आरोप लगाते हुए एसपी कार्यालय में शिकायत पत्र दिया है। है। मृतक की बहन सहित अन्य ने मीना वर्मा पर दस्तावेज और फर्जी हस्ताक्षर का प्रयोग कर पालिका से मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी कराने का आरोप लगाया है। हालांकि, इस मामले में पालिका अधिकारियों सहित 14 पर न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज होने के बाद हापुड़ से जारी मृत्यु प्रमाण-पत्र को शुक्रवार को पालिका के अधिशासी अधिकारी ने ने निरस्त कर दिया है। उत्तराखंड के जनपद चमोली निवासी चंद्रकला वर्मा ने बताया था कि उनके पति अरुण कुमार वर्मा की मृत्यु ड्यूटी पर तैनाती के दौरान वहीं हुई थी। वहीं पर ही अरुण कुमार का पोस्टमार्टम भी हुआ था। पति की मृत्यु के प...