बरेली, दिसम्बर 15 -- शेरगढ़। पुलिस ने एक दिसंबर को शाही के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी सर्राफ सुभाष रस्तोगी से लूट करने वाले चार बदमाशों को दो स्थानों पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। चारों बदमाशों के पैरों में गोली लगी है। जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम का एक सिपाही अंकित कुमार घायल हो गया। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक सोमवार को सुबह करीब 11 बजे के पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि संदिग्ध रूप से दो मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ बदमाश रम्पुरा रोड पर जंगल में नहर की पटरी के पास घूम रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर उन लोगों को पकड़ने का प्रयास किया। बदमाशों ने अपने को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो दोनों बदमाशों के एक-एक पैर में गोली लगी। पुलिस टीम का एक...