रामपुर, मार्च 8 -- रामपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विकास भवन सभागार में महिलाओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और प्रोजेक्टर के माध्यम से उनके उद्धबोधन को सुना। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी ने महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि आज महिलाएं समाज के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं और देश व समाज के विकास में बराबर की भागीदार हैं। कार्यक्रम के दौरान बाल विकास विभाग की दो मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंत...