गोंडा, अप्रैल 7 -- करनैलगंज। एसडीएम नेहा मिश्रा ने मंगलवार को न्यायालय आपके द्वार कार्यक्रम के तहत दो मुकदमों का मौके पर जाकर निस्तारण किया। एसडीएम ने बताया कि ग्राम पंचायत धनावा में अवैध कब्जा बेदखली का मुकदमा आरती बनाम रामनरेश का था जिसका मौके पर जाकर निरीक्षण कर स्पॉट मेमो तैयार किया गया। इसी तरह ग्राम दिनारी में भूमि का अंश निर्धारण बंटवारे का मुकदमा शमीम खान बनाम ग्राम पंचायत चल रहा था। जिसका मौके पर जाकर सुनवाई की गई तथा स्पॉट मेमो तैयार कर मुकदमे निस्तारित किए गए। एसडीएम ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर अब वादकारी मुकदमों के निस्तारण की अर्जी लगाते हैं।इस कार्यक्रम से लोगों को मौके पर न्याय मिल रहा है तथा गुणदोष के आधार पर मुकदमों का निस्तारण कराया जा रहा है। ठीक इसी तरह अब तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार की अदालत पर लंबित वादों का निस्तार...