अलीगढ़, जुलाई 17 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश में टेलीकंसल्टेंसी के जरिए मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य परामर्श देने की व्यवस्था कई जिलों में केवल औपचारिकता बनकर रह गई है। शासन की जून और जुलाई माह की समीक्षा रिपोर्ट में अलीगढ़ समेत प्रदेश के 21 जिलों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। इन जिलों में मरीजों को फोन पर निर्धारित दो मिनट से भी कम समय देकर परामर्श दिया जा रहा है, जिसे शासन ने गुणवत्ता के लिहाज से गंभीर माना है। रिपोर्ट के अनुसार सिद्धार्थनगर में मरीजों को औसतन मात्र 1.10 मिनट का समय दिया जा रहा है, जबकि फिरोजाबाद में 1.15 मिनट, शाहजहांपुर में 1.22 मिनट, अलीगढ़, बाराबंकी और महराजगंज में औसतन 1.24 मिनट में ही टेली परामर्श पूरा किया जा रहा है। बहराइच, अमेठी और जालौन भी उन जिलों में शामिल हैं, जहां टेलीकंसल्टेंसी का औसत सम...