कानपुर, जून 6 -- चकेरी, संवाददाता। जाजमऊ में 150 फीट रोड पर सोलंकी धर्मकांटे के पास हादसे में दंपति की मौत का कारण इस खराब सड़क को बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि सड़क तो ऊबड़-खाबड़ है ही, यहां डाली गई लाइन के बाद गिट्टी भी पसरी पड़ी है। इसी वजह से दंपति की लक्ष्मीकांत शर्मा और उनकी पत्नी कृष्णा देवी की स्कूटी अनियंत्रित हो गई। इस वजह से पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी और दोनों सड़क पर गिर गए। इसके बाद भागने के चक्कर में चालक ने दोनों को रौंद दिया。 यह भी पढ़ें- मंदिर दर्शन करने जा रहे स्कूटी सवार दम्पति को ट्रक ने रौंदा, मौतघटनास्थल की स्थिति प्रत्यक्षदर्शियों अखलास अहमद, जावेद, रहमान अली, याकूब आदि ने बताया कि सड़क जर्जर है। मौके पर गिट्टी तक पड़ी है। हादसे करने वाले ट्रक में चमड़ा लदा था, जो वाजिदपुर की तरफ जा रहा था। प्रत्यक्षद...