पीलीभीत, फरवरी 9 -- पीलीभीत। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मचारियों को करीब दो माह से वेतन नहीं मिल पाया है। भुगतान में हो रही लगातार देरी से सैकड़ों कर्मचारी गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। हालात यह हैं कि घर-परिवार का खर्च, बच्चों की पढ़ाई, किराया और बिजली-पानी के बिल चुकाना मुश्किल हो गया है। जिले में करीब सात सौ संविदा कर्मचारी अलग-अलग सीएचसी और पीएचसी पर तैनात है। संविदा कर्मियों का कहना है कि सीमित मानदेय के बावजूद वे पूरी निष्ठा से स्वास्थ्य सेवाओं में जुटे हैं, लेकिन समय पर वेतन न मिलने से मनोबल टूट रहा है। कई कर्मचारियों को मजबूरी में कर्ज लेना पड़ रहा है, तो कुछ को उधार पर घरेलू सामान लेना पड़ रहा है।कर्मचारियों ने स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से शीघ्र वेतन जारी कराने की मांग की है। समस्या को ...