लखीमपुरखीरी, मई 19 -- स्वास्थ्य विभाग में तैनात संविदा कर्मियों को दो माह से मानदेय भुगतान नहीं हुआ। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संविदा कर्मचारियों का मार्च और अप्रैल माह का मानदेय न मिलने के कारण कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। यूपी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर जिला स्तर पर भी आंदोलन की रणनीति तैयार कर ली गई है। मंगलवार को दूसरे दिन जिला अस्पताल, जिला क्षय रोग कार्यालय सहित जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के अंतर्गत तैनात संविदा कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यस्थल पर काला फीता बांधकर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कराते हुए आंदोलन किया है। यह भी पढ़ें- एनएचएम संविदा कर्मियों का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी ​संगठन के जिला अध्यक्ष विकास श्रीवास्तव ने ब...