देवघर, मई 11 -- चितरा, प्रतिनिधि। सारठ प्रखंड में कार्यरत सहायक अध्यापकों को पिछले दो माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। यह भी पढ़ें- ढाई महीने से वेतन नहीं मिला तो जनगणना कार्य में शिक्षक नहीं लेंगे हिस्सा शिक्षकों की नाराजगी मानदेय के अभाव में शिक्षकों के समक्ष परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। लगातार हो रही देरी से सहायक अध्यापकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। इस संबंध में झारखंड प्रदेश सहायक अध्यापक महासंघ के जिला सचिव शशिकांत मिश्रा, प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के प्रखंड अध्यक्ष रोहित सिंह समेत रोहित यादव, श्रीराम रवानी, प्रकाश कापड़ी, प्रदुम्न सिंह, सुनील यादव, सत्य नारायण पोद्दार, आदिनाथ सिंह, विजय सिंह एवं विशेश्वर हेंब्रम ने कहा कि पिछले दो माह से मानदेय भुगतान नहीं होने के कारण शिक...