हापुड़, मई 21 -- दो माह से मानदेय नहीं मिलने से परेशान गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हापुड़ में कार्यरत कर्मचारियों का गुस्सा गुरूवार सुबह फूट गया। उन्होंने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और अतिशीघ्र मानदेय भुगतान की मांग उठाई गई। कर्मचारियों ने अतिशीघ्र मानदेय नहीं मिलने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। यह भी पढ़ें- तीन महीने से मानदेय न मिलने पर भड़के एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मी प्रदर्शन का कारण गुरूवार सुबह गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हापुड़ में कार्यरत अनेक एनएचएम से जुड़े कर्मचारी एकत्रित हुए। उन्होंने दो माह से मानदेय नहीं मिलने की समस्या रखते हुए प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बताया कि दो माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। रोममर्रा का खर्चा भी नहीं चल पा रहा है। मानदेय का भुगत...