अलीगढ़, मई 21 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने लंबित मानदेय भुगतान को लेकर बुधवार को विरोध जताया। सीएमओ कार्यालय पर काली पट्टी बांधकर जुटे कर्मियों ने गुरुवार से कार्य बहिष्कार की चेतावनी देकर ज्ञापन सौंपा है। उधर, दीनदयाल अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ ने भी मार्च से मानदेय न मिलने पर आक्रोश जताया है। उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की ओर से सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि मार्च और अप्रैल का मानदेय अब तक नहीं मिला है, जिससे कर्मचारियों और उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। यह भी पढ़ें- मानदेय न मिलने पर एनएचएम कर्मचारियों ने जताया विरोध नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होने से बच्चों की फीस, किताबें और घरेलू जरूरतों का ख...