घाटशिला, मई 27 -- धालभूमगढ़, संवाददाता। विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन राऊताड़ा के आंधी से पीड़ित लोगों से मुलाकात के दौरान गांव के लापता एक मजदूर के घर उसकी पत्नी से मिलने गए। जहां पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चे राजू मार्डी 5 वर्ष और 8 वर्षीय समीर मार्डी मौजूद थे। दोनों बच्चे अपने पिता के आने की राह देख रहे थे। पिता चातुर मार्डी रोजगार की सिलसिले में राज्य छोड़कर अरुणाचल प्रदेश में गणपत प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करने गए हुए थे। इसके पूर्व भी चातुर मार्डी काम के सिलसिले में गए थे। त्योहार पर घर आने के बाद पिछले मार्च में काम पर गए थे। यह भी पढ़ें- लापता चातुर मार्डी को खोजने का जिम्मा विधायक ने लिया, सहयोग का भी दिया भरोसा घर आने के दौरान गुवाहाटी के डिब्रूगढ़ स्टेशन से 6 मई को पत्नी से बातचीत भी की। उसके बाद चातुर मार्डी का फोन बंद आ रहा है...