दो माह से नहीं मिला आउट सोर्सिंग कर्मियों को मानदेय, आर्थिक स्थिति खस्ताहाल
देवरिया, मई 15 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में आउट सोर्सिंग के तैनात कर्मचारियों को दो माह से मानदेय नहीं मिला है। इसकी वजह से उनकी आर्थिक स्थिति खस्ताहाल हो गई। बच्चों की पढ़ाई, इलाज व रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं मानदेय न मिलने से कुछ को बकरीद त्योहार को लेकर चिंता सता रही है, जबकि चिकित्सकों को भी एक माह का वेतन न मिलने से बजट गड़बड़ हो रहा है। मेडिकल कॉलेज में आउट सोर्सिंग के कर्मचारियों की तैनाती की गई। दो कंपनियों के करीब तीन सौ से अधिक कर्मचारी है। यह भी पढ़ें- विधायक से 18 माह से लंबित मानदेय भुगतान की मांग इसमें मल्टीपरपज वर्कर, नर्स, टेक्नीशियन सहित अन्य पदों पर तैनात किए गए हैं। इनको गिना-गिनाया मानदेय मिलता है। उसमें अपना बजट बनाकर किसी तरह गुजर बसर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.