जौनपुर, मार्च 29 -- मुफ्तीगंज(जौनपुर)। मुफ्तीगंज रेलवे स्टेशन पर लगा सीसीटीवी कैमरा लगभग दो महीने से खराब पड़ा है, जिसे अब तक चालू नहीं किया जा सका है। कैमरा खराब होने के कारण स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों और यात्रियों का कहना है कि स्टेशन परिसर में लगा सीसीटीवी कैमरा लंबे समय से बंद है। इसके चलते स्टेशन पर होने वाली गतिविधियों की निगरानी नहीं हो पा रही है। लोगों का कहना है कि सीसीटीवी कैमरा सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होता है, लेकिन इसकी मरम्मत की ओर रेलवे प्रशासन का ध्यान नहीं जा रहा है। यात्रियों के अनुसार स्टेशन पर रोजाना काफी संख्या में लोग आते-जाते हैं। ऐसे में यदि कोई अप्रिय घटना होती है तो उसे रिकॉर्ड करने या दोषियों की पहचान करने में काफी परेशानी हो सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...