संतकबीरनगर, अप्रैल 2 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल कस्बे के ब्रह्मचारी मोहल्ले में मात्र 30 मीटर लंबी नाली का निर्माण कार्य दो माह बाद भी पूरा नहीं हो सका है। अधूरे निर्माण और सड़क पर जगह-जगह गड्ढों के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं, जिससे वार्डवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।मोहल्लावासियों शदरुद्दीन, कमरे आलम, निजाम, अमित, फकरू, सैफुल्ला और बदरू ने बताया वार्ड के रशीद हाजी के घर से हनुमान मंदिर तक नाली का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन कार्य की रफ्तार बेहद धीमी है। एक ओर जहां आधी-अधूरी आरसीसी सड़क बनाई गई है, वहीं दूसरी तरफ गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए हैं, जो दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। सभी ने नगर पंचायत व सभासद पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद ...