बांका, जून 6 -- बाराहाट, निज प्रतिनिधि। बाराहाट प्रखंड क्षेत्र के खड़हरा गांव में बिजली विभाग की कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।भीषण गर्मी के बीच पिछले करीब दो माह से लगातार पावर कट की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी समस्या सुनने के बजाय शिकायतकर्ताओं के मोबाइल नंबर ही ब्लैकलिस्ट कर रहे हैं।

ग्रामीणों का आरोप ग्रामीण दुर्गेश मिश्रा रूपेश मिश्रा गौतम मिश्रा सिपू मिश्रा समेत दर्जनों लोगों ने बताया कि खड़हरा गांव में सभी समुदायों को मिलाकर एक हजार से अधिक आबादी निवास करती है।पिछले दो महीनों से गांव में लगातार बिजली कटौती हो रही है। कई-कई घंटे तक बिजली गायब रहती है।जिससे लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

अधिकारियों की लापरवाही ग्रामीणों का आरोप है कि जब भी वे बिजल...