लखनऊ, अप्रैल 13 -- राजधानी को गोण्डा, बहराइच और नेपाल तक से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर बने संजय सेतु के मरम्मत का काम दो माह में पूर्ण कर लिया जाएगा। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के समक्ष यह जानकारी गोण्डा, बाराबंकी और बहराइच के जिलाधिकारियों की ओर से राज्य सरकार के अधिवक्ता ने दी। इस पर न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 25 मई की तिथि नियत की है तथा उक्त जिलाधिकारियों समेत एनएचएआई को शपथ पत्र भी दाखिल करने का आदेश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति राजन रॉय व न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने आशीष कुमार सिंह की ओर से दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है। यह भी पढ़ें- संजय सेतु मरम्मत के लिए भारी वाहनों का मार्ग बदला याचिका में घाघरा नदी पर बने संजय सेतु की मरम्मत की मांग की गई है। राज्य सरकार के अधिवक्ता ने न्यायालय को यह भी बताया कि...