दो माह में ही उखड़ने लगी लाखों से बनी सड़क, भड़के लोगों ने किया प्रदर्शन
उरई, अप्रैल 8 -- उरई। संवाददाता रेलवे कालोनी किनारे बसे राजेंद्र नगर मोहल्ले में दो माह पहले लाखों से बनाई गई सड़क अब उखड़ने लगी है। खराब सड़क बताकर मोहल्ले के लोगों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए ठेकेदार पर मनमानी पूर्ण काम कराने का आरोप लगाकर नारेबाजी की। लोगों ने बताया कि अगर ठीक से काम कराया जाता है तो आज यह नौबत न होती। उन्होंने नए सिरे से आधी अधूरी जगह सड़क डालकर ठेकेदार पर भाग जाने का आरोप लगाया।दो माह पहले शहर के वार्ड नंबर 12 मोहल्ला राजेंद्र नगर रेलवे कालोनी के बगल वाले रोड पर सीसी सड़क का निर्माण कराया गया। पर ठेकेदार ने इतनी जल्दीबाजी में काम किया गया अब लोग खामियाजा भुगत रहे हैं। मोहल्ले के ही सत्येंद्र सेंगर, जयेंद्र भदौरिया, धर्मवीर सिंह, संतोष, चंद्रशेखर, सलामत अली, बल्लू सोनी, अक्षय व सुरेश सैनी ने बताया कि जो सड़क डाली ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.