छपरा, अप्रैल 12 -- फोटो- 12 लहलादपुर में जनता बाजार थाना से नवकी बाजार के बीच नवनिर्मित सड़क में दरार लहलादपुर,एक संवाददाता। प्रखंड के जनता बाजार थाना से नवकी बाजार तक नवनिर्मित सड़क निर्माण में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। करीब आधा किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण लगभग 28 लाख रुपये की लागत से कराया गया था, लेकिन महज दो महीने के भीतर ही सड़क की स्थिति बदहाल हो गई है। जगह-जगह सड़क की परत उखड़ चुकी है। कई जगह सड़क में दरारें आ गयी है जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, सड़क निर्माण के समय ही कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे थे। स्थानीय निवासी मदन प्रसाद ने बताया कि निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया और निर्धारित मानकों की अनदेखी की गई। बावजूद इसके, संबंधित विभाग और अधिकारिय...