कटिहार, मई 23 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 44 स्थित फसिया माली टोला में दो माह पूर्व पेवर ब्लाक सड़क व नाला का निर्माण कराया गया था। दो माह में ही सड़क पर बिछाया गया पेवर ब्लाक उखड़ने लगा है। स्थानीय निवासी देवनंदन साह, डब्लू साह, सुबोध पासवान, नारायण दास आदि ने बताया कि विमल मूर्तिकार के घर से सुदर्शन राम के घर तक पांच फीट चौड़ा व 500 मीटर की लंबाई में पेवर ब्लाक सड़क व नाला का निर्माण कराया गया था। दो माह में ही सड़क दरकने लगी है। लोगों ने निर्माण कार्य में अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया। गुणवत्ता के मानकों का कोई ख्याल नहीं रखा गया। रात के समय बिजली नहीं रहने पर मोबाइल की रोशनी के सहारे लोग क्षतिग्रस्त सड़क से आवागमन करते हैं। इस सड़क के किनारे द...