भभुआ, अप्रैल 18 -- डीएम के निर्देश पर बागवानी अभियान तेज, मिलेगा हरित व स्वच्छ माहौल उद्यान व शिक्षा विभाग के समन्वय से शुरू हुई बागवानी लगाने की पहल (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के परिसर अब जल्द ही हरियाली से आच्छादित नजर आएंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी विद्यालयों में बागवानी विकसित करने की योजना पर तेजी से काम शुरू कर दिया गया है। लक्ष्य तय किया गया है कि दो माह के भीतर सभी विद्यालय परिसर हरे-भरे बना दिए जाएं। डीएम नितिन कुमार सिंह ने जिला उद्यान पदाधिकारी डॉ. अभय कुमार को सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ विकास कुमार डीएन के साथ मिलकर कार्य करने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- बिहार के इस जिले में 19 लाख पौधों से फैलेगी हरियाली, पंचायतों में फ्री मिलेंगे फलदार पेड़ इसके तहत विद्यालय परि...