शामली, अप्रैल 30 -- शामली। जनपद में नदियों एवं जल संरक्षण एवं पर्यावरण सुधार को लेकर आयोजित संयुक्त बैठक में डीएम ने खोखरी नदी समेत जनपद की नदियों को पुनर्जीवित करने को कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। खासकर जनपद में मृतप्राय खोखरी नदी का पुनरुद्धार कार्य आगामी दो माह के भीतर पूर्ण करने के लिए अतिक्रमण हटाने तथा जल प्रवाह बहाल करने जैसे कार्य तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए है। यह भी पढ़ें- दो माह में मृतप्राय खोखरी नदी को करना होगा पुनर्जीवितबैठक का आयोजन बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा समिति,जिला पर्यावरण समिति एवं जिला वृक्षारोपण समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम आलोक यादव ने कहा कि जनपद की नदियों को पुनर्जीवित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं ...