संभल, अप्रैल 7 -- थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव में एक छुट्टा भैंसा इन दिनों लोगों के लिए गंभीर खतरा बन गया है। बीते दो माह में यह भैंसा महिला-पुरुष सहित दर्जनों लोगों पर हमला कर चुका है, जिसमें अब तक 10 लोग घायल हो चुके हैं, जबकि एक बुजुर्ग किसान की मौत भी हो चुकी है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों के अनुसार, लगभग दो वर्ष पूर्व यह भैंसा किसी अन्य गांव से आकर काशीपुर में घूमने लगा था। अब बड़े और आक्रामक हो चुके इस भैंसे ने राह चलते लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया है। अकेले दिखने पर यह लोगों को दौड़ाकर गिरा देता है और गंभीर रूप से घायल कर देता है। हाल ही में करियामई गांव निवासी बुजुर्ग सियाराम को इस भैंसे ने गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिनकी 16 मार्च को उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। इसके अलावा ...