दो माह में तैयार हो जाएगा महंत अवेद्यनाथ ज्ञान विज्ञान पार्क
गोरखपुर, जुलाई 16 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गोरखपुर में वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला परिसर में बन रहा विश्व स्तरीय ज्ञान विज्ञान पार्क दो माह में तैयार हो जाएगा। ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की स्मृति में बनने वाले इस पार्क में बच्चे खेल-खेल में विज्ञान की बारीकियां सीखेंगे। यह अपने तरह का राज्य का दूसरा विज्ञान पार्क होगा। गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल के मुताबिक 15.90 करोड़ रुपये से निर्माणाधीन यह पार्क 20 सितंबर तक पूर्ण हो जाएगा। प्राधिकरण का दावा है कि महंत अवेद्यनाथ ज्ञान विज्ञान पार्क सबसे आधुनिकतम होगा। इसका निर्माण 3 जुलाई 2024 से निर्माणाधीन इस परियोजना का 75 फीसदी काम हो गया है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: दो माह में तैयार हो जाएगा महंत अवेद्यनाथ ज्ञान विज्ञान पार्क डाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.