धनबाद, मई 29 -- चालू वित्तीय वर्ष के दो माह में कोल इंडिया ने कोयला उत्पादन में 100 मिलियन टन का आंकड़ा पार कर लिया है। 27 मई तक कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनियों ने 104.63 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया है। वहीं डिस्पैच 121 मिलियन टन किया गया है। कोल इंडिया के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पावर प्लांटों को मानसून तक जरूरतभर कोयला देने का स्टॉक है। कंपनी के पास वर्तमान में 100 मिलियन टन से ज्यादा का स्टॉक है। वहीं पावर प्लांटों के पास भी औसतन 24 दिन का कोयला स्टॉक है। देश में 27 मई तक कुल कोयला उत्पादन 138.76 मिलियन टन एवं डिस्पैच 160.45 मिलियन टन है। यह भी पढ़ें- सरकार बेच रही कोल इंडिया में हिस्सेदारी, 11% डिस्काउंट पर शेयर खरीदने का मौका; लेकिन एक्सपर्ट ने दी ये सलाह आधिकारिक सूत्र ने बताया कि देश में वर्तमान में कुल कोयला स्टॉ...