दो माह बाद भी पकड़ा नहीं गया डबल मर्डर का आरोपी
बलिया, जून 30 -- बलिया, संवाददाता। करीब दो माह नगरा थाना क्षेत्र के बछईपुर गांव में हुए डबल मर्डर के आरोपी को नगरा पुलिस अब तक पकड़ नहीं सकी है। घटना के बाद से पुलिस के कई टीमों को आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए लगाये जाने का दावा हो रहा था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तलाश जारी है तथा उसके सम्भावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।गड़वार थाना क्षेत्र के सिंहाचवर निवासी अमित गुप्ता 25 अप्रैल की रात अपनी ससुराल बछईपुर पहुंचा। किसी प्रकार घर के अंदर दाखिल अमित ने प्रीति और सास सुशीला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। उसने ससुर अंतू गुप्ता तथा अपने तीन साल के मासूम बेटे को हमला कर घायल करने के बाद फरार हो गया। दिल दहलाने वाली इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने मामले की जांच की। इस मामले में पुलिस ने अंतू की तहरीर पर केस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.