अलीगढ़, मार्च 7 -- अकराबाद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव पनेठी में पूर्व फौजी के घर हुई चोरी की घटना में पुलिस ने करीब दो माह बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन हैरानी की बात यह है कि अब तक चोरी गई लाइसेंसी रायफल बरामद नहीं हो सकी है। इस मामले में लगातार कार्रवाई के बावजूद मुख्य सामान की बरामदगी न होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। बताया गया कि 19 दिसंबर की रात पनेठी निवासी पूर्व फौजी शिवप्रकाश शर्मा और उनकी पड़ोसी उषा देवी के घर चोरों ने धावा बोल दिया था। चोर घर से करीब दो लाख रुपये नकद, लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और एक लाइसेंसी रायफल चोरी कर ले गए थे। घटना के बाद शिवप्रकाश शर्मा की बेटी दीप्ति शर्मा की तहरीर पर 20 दिसंबर 2025 को थाना अकराबाद में मुकदमा दर्ज किया गया था। काफी समय बाद कार्रवाई करते हुए...