उन्नाव, मार्च 2 -- उन्नाव। पिछले दो माह से बंद कानपुर-बालामऊ पैसेंजर ट्रेन ट्रैक पर लौटी है। ट्रेन का संचालन एक मार्च से शुरु हुआ है। इस ट्रेन के चलने से बांगरमऊ रुट के दो हजार से अधिक यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। दिसंबर महीने में बालामऊ कानपुर रूट के उच्चीकरण का काम शुरु हुआ था। ट्रैक पर काम के कारण यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए कानपुर-बालामऊ पैसेंजर का संचालन दिसंबर 2025 में 28 फरवरी 2026 तक के लिए बंद कर दिया गया था, लेकिन एक मार्च से दोबारा ट्रेन का संचालन शुरू करा दिया है। रविवार से ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है। पहले दिन यात्रियों की संख्या कम रही है। जिले की दो तहसीलों और जिला मुख्यालय को कानपुर व हरदोई से जोड़ने वाले रूट पर यह एक मात्र ट्रेन है। इससे इस रूट पर रोजाना आवागमन करने वाले दो हजार यात्रियों को राहत मिली है। स्टेशन अ...