गुड़गांव, फरवरी 19 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की मार झेल रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पिछले दो दिनों से हो रही रुक-रुक कर बारिश और तेज हवाओं के चलते गुरुग्राम की हवा पूरे एनसीआर में सबसे साफ दर्ज की गई है। प्रदूषण के आंकड़ों में आई इस बड़ी गिरावट ने शहर के वातावरण को मध्यम श्रेणी से सुधारकर काफी बेहतर स्थिति में ला खड़ा किया है। महज एक दिन पहले, 18 फरवरी को गुरुग्राम का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 264 दर्ज किया गया था, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। लेकिन बुधवार रात और गुरुवार को हुई बूंदाबांदी ने हवा में मौजूद धूल के कणों और धुएं को पूरी तरह से साफ कर दिया। गुरुवार को गुरुग्राम का एक्यूआई घटकर मात्र 148 रह गया है, जो दिल्ली-एनसीआर के अन्य प्रमुख शहरों की तुलना में सबसे कम है। ------ - स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.