नई दिल्ली, मार्च 27 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। पश्चिम एशिया संकट के बीच देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस लेने के लिए कई राज्यों में लग रही लंबी लंबी लाइनों के बीच सरकार ने एक बार फिर भरोसा दिलाया है कि पेट्रोलियम पदार्थों की कोई कमी नहीं है। इसके साथ सरकार ने राज्य सरकारों को कमर्शियल एलपीजी का आवंटन बढाकर 70 फीसदी कर दिया है। पेट्रोलियम मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि हमारे पास कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार है। इसके साथ अगले दो माह के लिए आपूर्ति की व्यवस्था कर ली गई है। एलपीजी और एलएनजी के मामले में भी स्थिति आरामदायक है। लोगों को पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के लिए लंबी लंबी लाइन लगाने की जरूरत नहीं है।सुजाता शर्मा ने कहा कि घरेलू एलपीजी के उत्पादन में 40 फीसदी की वृद्धि हुई है। इससे एलपीजी के आयात पर निर्भता में कमी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.