सिद्धार्थ, मार्च 1 -- मिश्रौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। गोल्हौरा थाने के कोटखास गांव के जोगीकुंड की उस घर की चौखट पर अब सन्नाटा है, जहां दो माह पहले किलकारी गूंजी थी। उसी घर में शनिवार को 26 वर्षीय चंद्रकला फंदे से लटकी मिली। पुलिस अपनी जांच कर रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, लेकिन गांव में चर्चा किसी रिपोर्ट की नहीं, उस मासूम की है जिसकी मां अब नहीं रही। चंद्रकला की शादी छह साल पहले हुई थी। गौना के बाद उसने ससुराल को ही अपना संसार माना। दो माह पहले बेटे के जन्म पर परिवार में खुशियां थीं। पड़ोसियों के मुताबिक वह कम बोलने वाली थी, लेकिन बेटे को लेकर बेहद संवेदनशील थी। अक्सर उसे आंगन में बच्चे को सीने से लगाए देखा जाता था। किसी ने नहीं सोचा था कि इतने कम समय में हालात इस मोड़ पर आ जाएंगे। मायके पक्ष ने दहेज को लेकर प्रताड़ना और हत्या का...