बोकारो, जून 26 -- बोकारो सदर अस्पताल सहित जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत हाउसकीपिंग आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की हड़ताल गुरुवार को लगातार पांचवे दिन भी जारी रही। अप्रैल और मई 2026 का बकाया वेतन भुगतान नहीं होने से नाराज कर्मचारियों ने धरना जारी रखते हुए जल्द भुगतान की मांग दोहराई। धरनास्थल पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यूनियन के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा कि जून माह समाप्त होने को है, लेकिन अब तक कर्मचारियों को पिछले दो माह का वेतन नहीं मिला है। इससे उनके समक्ष गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि वेतन नहीं मिलने के कारण कई कर्मचारियों को परिवार के भरण-पोषण, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक जरूरतों को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

यूनियन के आरोप यूनियन ने आरोप लगाया कि आउटसोर्सिंग...