सिमडेगा, मार्च 6 -- सिमडेगा, हिंदुस्तानमुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 89213 लाभुकों के बीच जनवरी एवं फ़रवरी माह की सम्मान राशि का भुगतान कर दिया गया है। लाभुको के बीच जनवरी माह का कुल 223032500 तथा फ़रवरी माह का कुल 223002500 सम्मान राशि प्रदान की गई। इस प्रकार आधार आधारित भुगतान प्रणाली के माध्यम से लाभुकों के खातों में कुल 446035000 की राशि हस्तांतरित की गई है। जिला सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी आशा मैक्सिमा लकड़ा ने बताया कि होली पर्व को ध्यान में रखते हुए भुगतान प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की गई है और प्रत्येक लाभुक तक समय पर राशि पहुँचाने का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल हुआ है। इस योजना से जिले की हजारों बहनों को प्रतिमाह आर्थिक संबल मिलता है, जिससे उनके परिवारों को सीधा लाभ पहुंच रहा है।-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...