उन्नाव, अप्रैल 2 -- फतेहपुर चौरासी। थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर खुर्द में दो माह की बच्ची की अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गई। परिजनों ने मौत का कारण जानने के लिए पुलिस को सूचना देकर पोस्टमार्टम कराने का अनुरोध किया जिसपर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता श्याम जी ने पुलिस को सूचना देते हुए कहा कि बुधवार को गांव में बच्चों के टीकाकरण के लिए कैंप लगा था जहां उसने अपनी पुत्री का टीकाकरण कराया था। उसके काफी देर बाद बच्ची की हालत बिगड़ गई और देर रात उसकी मौत हो गई इसीलिए मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...