बक्सर, मई 16 -- पेज पांच के लिए ---- बजट प्रभावित सॉफ्टवेयर अपडेट होने के चलते अप्रैल में नहीं जारी हुआ था बिल अब मई में लोगों को एक साथ जमा करना होगा दो महीने का बिलब्रह्मपुर, निज संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को इस माह दो माह का बिजली बिल एक साथ जमा करना पड़ेगा।

बिजली बिल का विलंबअप्रैल माह में तकनीकी कारणों व सॉफ्टवेयर परिवर्तन के चलते बिजली बिल जारी नहीं हो सका था। अब मई माह में अप्रैल और मई दोनों माह का संयुक्त बिल जारी किया जा रहा है, जिससे आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। नगर पंचायत क्षेत्र के उपभोक्ताओं का कहना है कि एक साथ दो माह का बिल आने से उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ गया है। खासकर मध्यम वर्गीय परिवार, छोटे दुकानदार व दैनिक मजदूरी करने वाले लोग इसे लेकर काफी चिंतित हैं।

उपभोक्ताओं की चिंताएंलोगों का कहना ...