नई दिल्ली, नवम्बर 29 -- अक्सर छात्र परीक्षा के तनाव या सिलेबस के बोझ से थककर यह मान बैठते हैं कि पढ़ाई का एक तय समय होता है और उम्र बढ़ने के साथ सीखने की रफ्तार धीमी पड़ जाती है। लेकिन हिमाचल प्रदेश के शिमला से जुड़े अनिल डोगरा ने 73 वर्ष की उम्र में MA की परीक्षा देकर इस सोच को पूरी तरह बदल दिया है। जीवन के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम की तलाश करते हैं, उस उम्र में अनिल कुमार डोगरा ने किताबों से अपनी दोस्ती को और गहरा कर यह साबित कर दिया है कि सीखने और सपने पूरे करने की कोई उम्र नहीं होती। लोक निर्माण विभाग (PWD) से सुपरिटेंडेंट के पद से रिटायर हो चुके अनिल कुमार डोगरा इन दिनों इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से हिंदू स्टडीज में एमए (MA) की परीक्षा दे रहे हैं। उनकी यह कहानी केवल पढ़ाई के प्रति उनके जुनून की ही नहीं, ...