मधुबनी, मई 2 -- संजय कुमार झा रहिका । थाना क्षेत्र के मलंगिया गांव में शनिवार को मां के साथ खेत में गए दो बच्चों की खेलने के दौरान पानी भरे गढ्ढे में डूबने से मौत हो गई। दोनों सगे भाई थे। मृतकों की पहचान गांव के ही श्याम लाल महतो के पुत्र समर कुमार (7) व ऋषि कुमार (5) के रूप में हुई है। समर तीसरी कक्षा का छात्र था और ऋषि पहली कक्षा में पढ़ता था। परिजनों के अनुसार शनिवार को दोनों बच्चे मां व चचेरी बहन के साथ कमला नहर के पास खेत में गए थे। मां काम में व्यस्त हो गई। यह भी पढ़ें- गोंडा...पानी से भरे गड्ढे में डूबे दो भाई, पांच साल के मासूम की मौत इधर चचेरी बहन सहित दोनों भाई नहर किनारे खेलने लगे। इसी दौरान बड़ा भाई समर जेसीबी से खोदे गए पानी से लबालब गहरे गड्ढे में गिर गया। उसे डूबता देख छोटा भाई उसे बचाने की कोशिश में गड्ढे में उतर गया। लेकि...